सराईकेला, अगस्त 10 -- Saraikela News: खरसावां। खरसावां विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने सोना सिंचाई योजना की जर्जर छह वितरणियों के जीर्णोद्धार की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है। खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने विधानसभा में उठाए गए तारांकित प्रश्न के जवाब में जल संसाधन विभाग ने बताया कि संबंधित कार्य की स्वीकृति प्रदान करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। विधायक ने सरकार से पूछा था कि जिले में सोना सिंचाई योजना के अंतर्गत खरसावां शाखा नहर से निकलने वाली छह वितरणियों के जीर्णोद्धार की आवश्यकता है या नहीं। इसके जवाब में विभाग ने इसे स्वीकार किया है। विधायक ने अपने सवाल में यह भी बताया कि सोना सिंचाई योजना के मुख्य नहर से निकलने वाली चार अन्य वितरणियां भी जीर्ण-शीर्ण स्थिति में हैं। इन वितरणियों में कई स्...