Saraikela News: खरसावां के लखनडीह में वैकल्पिक खेती को किया प्रेरित
सराईकेला, अक्टूबर 4 -- Saraikela News: खरसावां, संवाददाता। खरसावां थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र स्थित लखनडीह गांव में शनिवार को पुलिस ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर अफीम की खेती के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई बैठक में ग्रामीणों को प्रतिबंधित फसल की खेती से होने वाले कानूनी एवं सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने पुलिस की अपील को गंभीरता से सुना और अफीम की खेती के स्थान पर वैकल्पिक खाद्य फसलों को बढ़ावा देने पर सहमति जताई। बैठक में पुलिस ने ग्रामीणों से स्पष्ट रूप से अफीम की खेती से दूर रहने की अपील की। ग्रामीणों को बताया गया कि अफीम की खेती प्रतिबंधित है और इसकी खेती करने पर कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। पुलिस ने ग्रामीणों से अपनी जमीन पर अफीम के बजाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.