सराईकेला, नवम्बर 4 -- चिलकू गांव में बांस शिल्पकार परिवारों के साथ दीपावली Saraikela News: खरसावां। दीपावली का पर्व समाज के हर वर्ग के जीवन में खुशियों और रोशनी का संदेश लेकर आए, इसी उद्देश्य से सरायकेला-खरसावां जिले में एक सराहनीय सामाजिक पहल की गई। सरायकेला-खरसावां मॉडल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में अखिल विश्व गायत्री परिवार, टाटानगर के तत्वावधान में "एक दिया गांव की ओर" अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत चिलकू गांव में रहने वाले बांस शिल्पकार परिवारों के बीच दीपावली की खुशियां बांटी गईं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक बांस शिल्पकारी से जुड़े ग्रामीण परिवारों के जीवन में दीपावली के अवसर पर उल्लास और प्रकाश फैलाना तथा समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों को भी त्योहार की खुशियों में सहभागी बनाना...