Saraikela News: खरसावां के उदालखाम में विधि-विधान से हुई मां मनसा की आराधना
सराईकेला, सितम्बर 27 -- Saraikela News: खरसावां, संवाददाता । खरसावां प्रखंड के उदालखाम गांव में शनिवार को धार्मिक आस्था और पारंपरिक उल्लास का माहौल देखा गया। गांव में मां मनसा आठ मंगला एवं राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, कुछ दिनों पूर्व मां मनसा की पूजा के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया गया था। पारंपरिक नेग-नेगाचारी और मान्यताओं के तहत, प्रतिमा विसर्जन के आठवें दिन शनिवार को नदी व तालाब से प्रतिमा के अवशेष (बचे हुए बांस और पाटा/लकड़ी) को वापस गांव लाया गया। इन अवशेषों को पूजा स्थल पर स्थापित कर विशेष पूजा-अर्चना की गई। मौके पर गांव की कीर्तन मंडली द्वारा जय राधा गोविंद हरि का अखंड कीर्तन प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर गुरबा महत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.