Saraikela News: खरसावां-कुचाई में लगातार बारिश से संजय और सोना नदियां उफान पर
सराईकेला, अगस्त 14 -- Saraikela News: खरसावां। खरसावां-कुचाई क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण संजय और सोना नदियां उफान पर है। शुक्रवार को बारिश ने तेज रफ्तार पकड़ ली, जिससे खरसावां-सरायकेला मुख्य मार्ग स्थित गोविंदपुर की पुरानी पुलिया के ऊपर संजय नदी का पानी तेज बहाव के साथ बहने लगा। बताया जा रहा है कि पुलिया से करीब आठ फीट ऊपर पानी बह रहा है। इसके कारण खरसावां-सरायकेला मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप है। खरसावां-कुचाई का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। गोविंदपुर पुलिया के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। मार्ग बंद होने के कारण सरकारी और गैर सरकारी कर्मचारियों समेत बड़ी संख्या में लोग जिला मुख्यालय नहीं पहुंच सके। नदी के तेज बहाव को देखते हुए लोगों को पुलिया पार करने में परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: भारी बार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.