Saraikela News: खरसावां कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में लगा विधिक जागरुकता शिविर
सराईकेला, अगस्त 22 -- Saraikela News: खरसावां। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को खरसावां प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीएलवी सदस्य मुकेश कुमार साहू, लक्ष्मी गुन्दुवा, आलोक साहू ने छात्राओं को कानूनी अधिकारों और विधिक सहायता के संबंध में जानकारी दी। पीएलवी सदस्यों ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को समुचित विधिक जागरुकता एवं सहायता उपलब्ध कराकर न्याय दिलाना है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के सदस्य, महिलाएं, बच्चे, मानसिक रोगी, औद्योगिक श्रमिक और वरिष्ठ नागरिकों को नियमानुसार मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराने का प्रावधान है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को बाल विवाह और बाल श्रम के दुष्परिणामो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.