सराईकेला, अक्टूबर 26 -- Saraikela News: सरायकेला । खरसावां प्रखंड के उदालखाम और रेलवे कॉलोनी राजखरसावां (आमदा) में धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा पूरे धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ की गई। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह देखा गया।शाम होते ही पूजा पंडालों में वैदिक मंत्रोचार के बीच माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित की गई, जिसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना शुरू हुई। मां लक्ष्मी के दर्शन और पूजा के लिए पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिसमें विशेष रूप से महिलाओं की संख्या सबसे अधिक देखी गई। महिलाओं ने माता की आराधना कर सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।रात यह भी पढ़ें- Chaibasa News: गुवा के विभिन्न दुर्गा मंडपों में श्रद्धा के साथ हुई मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना में पूजा पंडालों में मां लक्ष्मी पर आधारित भक्...