सराईकेला, अगस्त 1 -- Saraikela News: सरायकेला। डीएओ रोशन नीलकमल ने खरसावां और कुचाई प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत संचालित विभिन्न उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानों में उर्वरकों की उपलब्धता, स्टॉक पंजी, विक्रय अभिलेख और मूल्य सूची के प्रदर्शन की गहन जांच की। साथ ही, पीओएस मशीन के माध्यम से की जा रही ऑनलाइन प्रविष्टि तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों का भी मिलान किया। निरीक्षण के क्रम में कुचाई प्रखंड क्षेत्र की कुछ उर्वरक दुकानें बंद पाई गईं। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए डीएओ ने संबंधित दुकानदारों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना किसी उचित और ठोस कारण के दुकानों को बंद न रखें। किसानों की वर्तमान आवश्यकताओं को देखते हुए सभी खाद विक्रेता नियमित रूप से अपनी दुकानों का संचालन सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि निय...