सराईकेला, सितम्बर 28 -- Saraikela News: सरायकेला। सरायकेला-खरसांवा जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक दुरुस्त करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। इस आशय का आदेश जारी किया गया है। आदेश के मुताबिक, सोनू कुमार को राजनगर का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, राजनगर के वर्तमान थाना प्रभारी विपुल ओझा का तबादला कर उन्हें तिरुलडीह थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खरसावां में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह को चौका थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। चौका के वर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार को सीनी ओपी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह भी पढ़ें- Saraikela News: सरायकेला-खरसांवा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बदले कई थानों के प्रभारी विनोद तिर्की को कांड्रा थाना...