Saraikela News: खरकई की बाढ़ उतरते ही तटीय इलाकों में लगा कचरों का अंबार
सराईकेला, अगस्त 20 -- Saraikela News: सरायकेला। खरकई नदी में आई भीषण बाढ़ के शांत होने के बाद अब तटीय इलाकों में तबाही और गंदगी का मंजर साफ दिखने लगा है। बाढ़ का पानी तो हट गया है। लेकिन वह अपने पीछे टनों कचरा और सड़ांध छोड़ गया है। क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक स्थल जैसे माजना घाट मंदिर, कुदरसाई स्थित शिव मंदिर और प्रसिद्ध छऊ पार्क पूरी तरह से कचरे के ढेर में तब्दील हो चुका है। भारी गंदगी को साफ करने में नगर पंचायत कार्यालय के कर्मचारियों के पसीने छूट रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुख्य आस्था केंद्र माजना घाट मंदिर और कुदरसाई शिव मंदिर परिसर में बाढ़ के पानी के साथ आई भारी सिल्ट (मिट्टी), प्लास्टिक की बोतलें, फटे कपड़े और जंगलों की लकड़ियां फंस गई है। मंदिर परिसर में फैली इस गंदगी के कारण श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना करने में दिक्कतो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.