Saraikela News: खनिज संपदा में स्थानीय हितों की मांग, झामुमो करेगा धरना-प्रदर्शन
सराईकेला, सितम्बर 2 -- Saraikela News: राजनगर। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में झामुमो प्रखंड कमेटी की ओर से आगामी 7 सितंबर को राजनगर प्रखंड परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर बुधवार को राजनगर स्थित झामुमो पार्टी कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष रामसिंह हेम्ब्रम की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए रणनीति तय की गई। कार्यकर्ताओं को पंचायत व बूथ स्तर पर लोगों से संपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में धरना स्थल पर पहुंचने की अपील करने का निर्देश दिया गया। इससे पहले पार्टी कार्यकर्ताओं ने लाउडस्पीकर के माध्यम से राजनगर बाजार में प्रचार-प्रसार किया तथा पर्चे बांटकर लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Simdega News: झामुमो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.