सराईकेला, जुलाई 24 -- Saraikela News: सरायकेला। पुलिस ने प्रोजेक्ट मिलाप के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों से गुम हुए चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन को तकनीकी सहायता से बरामद कर लिया है। 24 जुलाई को सरायकेला पुलिस ने सभी मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया। खोए हुए मोबाइल में गम्हरिया के इटागढ़ के अमित कुमार महतो, झुरकुली के मंगल सरदार, सरायकेला कुदरसाई के दिलीप साहु, सुरज कुलाल महतो के नाम शामिल हैं। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर सभी स्वामियों के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने सरायकेला-खरसावां पुलिस और साइबर सेल की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की। मोबाइल मालिकों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया हुआ फोन इतनी जल्दी मिल जाएगा। यह भी पढ़ें- Saraikela News: 'प्रोजेक्ट मिलाप' के तहत खोजे 4 खोए मोबाइल, ...