Saraikela News: क्रिस इलवेन जोजोडीह ने तूड़ीयान एफसी को और एसएफए मातकमडीह ने रीडिंग एफसी को हराया
सराईकेला, जुलाई 8 -- Saraikela News: खरसावां। जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला फुटबॉल लीग अर्जुना कप के अंतर्गत मंगलवार को अर्जुन स्टेडियम खरसावां में खेले गए दोनों मुकाबले एकतरफा रहे। पहले मैच में क्रिस इलेवन जोजोड़ीह ने तूड़ीयान एफसी को 3-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। वहीं दूसरे मुकाबले में एसएफए मातकमडीह ने रीडिंग एफसी को 5-0 से करारी शिकस्त दी। पहले मैच में क्रिस इलेवन जोजोड़ीह के स्ट्राइकर रौशन हांसदा ने 14वें मिनट में शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद 21वें मिनट में उन्होंने दूसरा गोल दागकर पहले हाफ तक टीम को 2-0 की मजबूत बढ़त दिला दी।
दूसरा मुकाबला दूसरे हाफ में तूड़ीयान एफसी ने वापसी की कोशिश की और 39वें मिनट में विजय गोप ने गोल कर अंतर को 2-1 कर दिया। हालांकि मैच के अंतिम क्षणों में शिवचरण सोय ने तीसरा गोल द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.