Saraikela News: कृष्णपुर: कमल फूल तोड़ने गए युवक की डूबने से मौत
सराईकेला, अक्टूबर 25 -- Saraikela News: सरायकेला के सीनी ओपी अंतर्गत कृष्णपुर गांव में शनिवार को एक तालाब में कमल फूल तोड़ने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सरायकेला थाना क्षेत्र के ऊपर दुगनी निवासी गंभीर कालिंदी (40) के हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद शव को तालाब से बाहर निकाला गया। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को गंभीर तालाब में कमल फूल तोड़ने के दौरान पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा सका। घटना के संबंध में सीनी ओपी प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि तालाब में कमल फूल तोड़ने के दौरान पानी में डूबने से गंभीर की मौत हुई है। यह भी पढ़ें- Simdega News: लतापानी में तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत शव को तालाब से निकाल लिया गया है। पुलिस मामले में अग्रेतर कानूनी कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.