Saraikela News: कृषि छात्रों को खेतों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ रहा आरएडब्ल्यूइपी कार्यक्रम
सराईकेला, अक्टूबर 2 -- Saraikela News: गम्हरिया के कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) में बीएससी (ऑनर्स) कृषि के विद्यार्थियों के लिए एक माह के 'रूरल एग्रीकल्चरल वर्क एक्सपीरियंस प्रोग्राम' (आरएडब्ल्यूइपी) का शुभारंभ किया गया। वरीय वैज्ञानिक डॉ. पंकज सेठ ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए छात्रों को इसके उद्देश्यों की जानकारी दी। इस विशेष प्रशिक्षण के तहत 10 छात्र ग्रामीण परिवेश में रहकर सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक धरातल पर उतारेंगे और किसानों की वास्तविक समस्याओं को समझेंगे। कार्यक्रम में डॉ. अमरेश चंद्र पांडे, गोन्दरा मार्डी, एलिसामी बारवा और डॉ. लीली मैक्सिमा किस्पोट्टा ने छात्रों को किसानों से प्रभावी संवाद स्थापित करने और वैज्ञानिक तकनीकों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण के दौरान छात्र सरायकेला-खरसावां के गांवों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.