Saraikela News: कुचाई प्रखंड से कस्तूरबा तक जाने वाली सड़क की हो रही मरम्मत
सराईकेला, जुलाई 31 -- Saraikela News: खरसावां। कुचाई प्रखंड कार्यालय और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जाने वाली जर्जर सड़क की समस्या को गंभीरता से लेते हुए खरसावां विधायक दशरथ गागराई के निर्देश पर गुरुवार को सड़क का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद विधायक के निजी खर्च से सड़क मरम्मत शुरू कर दी गई। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने सड़क की बदहाल स्थिति का जायजा लिया। तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कराने का निर्णय लिया। बताया गया कि सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे होने के कारण आमलोगों के साथ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को विशेष कर बरसात के मौसम में आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
सड़क मरम्मत का निर्णय इसी को देखते हुए विधायक ने निजी खर्च से सड़क की मरम्मत कराने का निर्णय लिया ताकि विद्यालय आने-जाने वाले छात्रों एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.