सराईकेला, अक्टूबर 5 -- Saraikela News: खरसावां। कुचाई के सेगोई गांव में अफीम की अवैध खेती की रोकथाम को लेकर जागरूकता बैठक आयोजित की गई। कुचाई थाना प्रभारी रविंद्र मुंडा के नेतृत्व में आयोजित बैठक में ग्रामीणों को अफीम की खेती के कानूनी प्रावधानों के साथ-साथ इसके सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। थाना प्रभारी रविंद्र मुंडा ने ग्रामीणों से अफीम की अवैध खेती से पूरी तरह दूर रहने की अपील की। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि मादक पदार्थों की अवैध खेती, कारोबार और सेवन के खिलाफ पुलिस-प्रशासन की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से आसपास यदि कहीं अफीम की खेती या मादक पदार्थों से जुड़ी कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई ...