सराईकेला, सितम्बर 2 -- Saraikela News: खरसावां। कुचाई प्रखंड अंतर्गत बारूहातु खूंटकटी मौजा के मानकी मुंडा सह ग्राम प्रधान चतुर्भुज सिंह मुंडा के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। सोमवार सुबह करीब चार बजे लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। मंगलवार को बारूहातु में उनका अंतिम दाह संस्कार पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। अंतिम दाह संस्कार में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, उनकी पत्नी डॉ. मीरा मुंडा एवं जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता, रिश्तेदार और शुभचिंतक शामिल हुए। सभी ने दिवंगत चतुर्भुज सिंह मुंडा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते नम आंखों से अंतिम विदाई दी। मौके पर मुंडा ने कहा कि चतुर्भुज सिंह मुंडा का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपना जीवन जनजातीय समाज...