Saraikela News: किसान दिवस पर बाघरायसाई में 50 किसानों के बीच 47 लाख रुपये का हुआ कृषि ऋण वितरित
सराईकेला, जुलाई 20 -- Saraikela News: राजनगर। किसानों की आय में वृद्धि एवं उनके आर्थिक सशक्तीकरण के उद्देश्य से केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। जिला प्रशासन की ओर से किसानों को इन योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उपलब्ध कराने, संस्थागत ऋण, उन्नत बीज, कृषि यंत्रों और अन्य कृषि संबंधी सुविधाओं से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में किसान दिवस के अवसर पर शनिवार को बैंक ऑफ इंडिया एवं सहयोगी महिला समिति, बाघरायसाई के संयुक्त तत्वावधान में कृषि ऋण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान किसान क्रेडिट कार्ड और अन्य कृषि ऋण योजनाओं के अंतर्गत 50 किसानों के बीच 47 लाख के कृषि ऋण का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम को संबोधित करते बैंक ऑफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.