Saraikela News: किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाएं, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : उपायुक्त
सराईकेला, अक्टूबर 25 -- Saraikela News: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कृषि एवं सम्बद्ध विभागों की मासिक समीक्षा हुई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा पात्र किसानों को समयबद्ध रूप से लाभान्वित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसानों की आय में वृद्धि एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सभी संबंधित विभाग इन योजनाओं का पंचायत एवं ग्राम स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करें, किसान पंजीकरण में तेजी लाएं तथा पात्र किसानों को योजनाओं से जोड़कर उन्हें निर्धारित सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराएं। उपायुक्त ने पंजीकृत किसानों के बीच बीज वितरण कार्य को जल्द से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.