Saraikela News: किशोरी को सांप ने डसा, सदर अस्पताल में इलाज जारी
सराईकेला, अगस्त 22 -- Saraikela News: खरसावां। खरसावां प्रखंड क्षेत्र के रुगड़ीसाईं (बीटापुर) गांव में शुक्रवार की सुबह करीब 6:30 बजे एक किशोरी को नाग सांप ने डस लिया। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। पीड़िता की पहचान संतोषी देवगम (13), पिता राजेश देवगम, ग्राम-रुगड़ीसाईं (बीटापुर) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सांप के डसने के बाद बच्ची को बिना समय गंवाए अस्पताल लाया गया। फिलहाल उसकी स्थिति ठीक बताई जा रही है और चिकित्सकों की टीम उसके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है। बच्ची को समय पर अस्पताल पहुंचाने में सुमित चौधरी की भूमिका की सराहना की गई। यह भी पढ़ें- सर्पदंश की बढ़ती समस्या को लेकर डीसी ने जारी की गाइडलाइन ग्रामीणों से अपील की गई है कि सांप काटने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.