Saraikela News: कालीपद सोरेन ने सीएम हेमंत और कल्पना सोरेन से मिलकर जताई संवेदना
सराईकेला, अक्टूबर 23 -- Saraikela News: झामुमो के वरिष्ठ नेता प्रो. कालीपद सोरेन ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की धर्मपत्नी एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां स्व. रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने नेमरा पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन एवं शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। कालीपद सोरेन ने दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में झारखंड की जनता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि स्व. रूपी सोरेन ने झारखंड अलग राज्य आंदोलन के दौरान दिशोम गुरु शिबू सोरेन का हर कदम पर साथ दिया था। राज्य आंदोलन में उनका योगदान, संघर्ष और त्याग भी बेहद महत्वपूर्ण रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.