सराईकेला, नवम्बर 17 -- Saraikela News: सरायकेला । स्थानीय श्री जगन्नाथ मंदिर सभागार में श्री जगन्नाथ सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें आगामी कार्तिक पूर्णिमा महोत्सव के विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा और सफल आयोजन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, 18 नवंबर (आंवला नवमी) से 23 नवंबर तक मंदिर परिसर में भव्य श्रीमद्भागवत पाठ का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय पुरोहितों द्वारा संपन्न होने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान का नेतृत्व पंडित घासीराम सतपति करेंगे। श्रद्धालु प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक भागवत कथा का श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त कर सकेंगे। महोत्सव के तहत 23 नवंबर की शाम को राउरकेला (ओडिशा) से आमंत्रित कलाकारों द्वारा भव्य भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar ...