Saraikela News: कार्तिक पूर्णिमा पर दो दिवसीय भव्य धार्मिक उत्सव 23 से
सराईकेला, अक्टूबर 26 -- Saraikela News: श्री जगन्नाथ सेवा समिति की ओर से कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आगामी 23 और 24 नवंबर को प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उत्सव को लेकर समिति द्वारा तैयारियां तेजी से शुरू कर दी गई हैं। दो दिवसीय इस आयोजन के दौरान भजन संध्या, कथा-प्रवचन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से इन धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की है। इस वर्ष आयोजन को भव्य बनाने के लिए ओडिशा के सुप्रसिद्ध कलाकारों और कथा-प्रवचन की विशेष टीम को आमंत्रित किया गया है। समिति के अनुसार, 23 नवंबर को शाम पांच बजे से मंदिर परिसर में भजन संध्या और कथा-प्रवचन का कार्यक्रम शुरू होगा। यह भी पढ़ें- Madhepura News: उदाकिशुनगंज: लक्ष्मी पूजा व मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.