Saraikela News: कांदागोड़ा गांव में रजतेंदु कला निकेतन की छऊ चौपाल, बच्चों को छऊ नृत्य सीखने के लिए किया प्रेरित
सराईकेला, अक्टूबर 30 -- Saraikela News: रजतेंदु कला निकेतन, सरायकेला की ओर से कांदागोड़ा गांव में छऊ चौपाल का आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण बच्चों एवं युवाओं को सरायकेला छऊ नृत्य की समृद्ध परंपरा से जोड़ना, उन्हें इस पारंपरिक कला को सीखने के लिए प्रेरित करना तथा छऊ नृत्य की विशेषताओं के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में छऊ गुरु रजतेंदु रथ एवं गुरु कुसुमी पटनायक ने बच्चों को छऊ नृत्य सीखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने छऊ नृत्य की विशिष्टताओं, इसकी सांस्कृतिक महत्ता, शारीरिक गतिविधियों, भाव-भंगिमाओं, अनुशासन तथा गुरु-शिष्य परंपरा पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने बताया कि छऊ नृत्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक ज्ञान और कलात्मक अभिव्यक्ति का एक महत्वपूर्ण अंग है। गुरुओं ने ग्रामीण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.