Saraikela News: कपाली पुलिस ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
सराईकेला, सितम्बर 10 -- Saraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी पुलिस ने चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कपाली के मिल्लत नगर निवासी मोहम्मद महफूज (30) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, महफूज चोरी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को उसके ठिकाने की जानकारी मिली, जिसके आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और आरोपी को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.