Saraikela News: एसपी ने सीनी, आदित्यपुर और गम्हरिया स्टेशनों का किया औचक निरीक्षण
सराईकेला, अगस्त 22 -- Saraikela News: सरायकेला। एसपी मनोज स्वर्गियारी ने देर रात जिले के कई प्रमुख और संवेदनशील इलाकों का औचक निरीक्षण किया। उनके निरीक्षण से पूरे जिले के पुलिस महकमे और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया। एसपी स्वर्गियारी ने अभियान के तहत आदित्यपुर, गम्हरिया और सीनी रेलवे स्टेशनों का बारीकी से जायजा लिया। इसके अलावा उन्होंने शहर के मुख्य चौक-चौराहों, भीड़ भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों और उन ठिकानों का भी निरीक्षण किया जहां अक्सर असामाजिक तत्वों द्वारा अड्डेबाजी की शिकायतें मिलती हैं। निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस बल की मुस्तैदी, रात्रि गश्ती की सक्रियता और सुरक्षा इंतजामों को स्वयं परखा। उन्होंने ऑन ड्यूटी तैनात पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को निर्देश देते हुए कहा कि रात्रि गश्ती को हर हाल में अधिक प्रभावी और अलर्ट बनाया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.