Saraikela News: एसपी ने रथयात्रा मेला सुरक्षा का लिया जायजा
सराईकेला, जुलाई 9 -- Saraikela News: सरायकेला। जगन्नाथ रथयात्रा एवं रथ मेला के सफल, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर गुरुवार को एसपी मनोज स्वर्गियारी ने निरीक्षण किया। सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग, आपातकालीन निकासी मार्ग, अग्निशमन व्यवस्था, विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस ऐतिहासिक आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना जिला प्रशासन एवं पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: रथयात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.