Saraikela News: एसडीओ अपने क्षेत्र में अवैध खनन की करें निगरानी : उपायुक्त
सराईकेला, अगस्त 23 -- Saraikela News: सरायकेला। जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस ली है। उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक मनोज सर्वागिंयारी की उपस्थिति में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में किसी भी हाल में अवैध खनन और परिवहन पर जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई होगी। बैठक में जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी ने अब तक की गई कार्रवाई का ब्योरा पेश किया। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 22 जून 2026 से 21 अगस्त 2026 के बीच 3,50,000 घन फीट अवैध बालू से संबंधित मामलों पर कार्रवाई की गई। 14 वाहन पर दंडात्मक कार्रवाई की चपेट में आए, जिनसे 12.91 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। अवै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.