Saraikela News: एसएनए छऊ केंद्र, सरायकेला में नई पीढ़ी के छऊ कलाकारों का प्रशिक्षण प्रारंभ
सराईकेला, नवम्बर 4 -- Saraikela News: विश्वप्रसिद्ध सरायकेला छऊ नृत्य की समृद्ध परंपरा के संरक्षण, संवर्धन एवं भावी पीढ़ियों तक इसके पारंपरिक ज्ञान को पहुँचाने की दिशा में एसएनए छऊ केंद्र, सरायकेला ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। केंद्र की सरायकेला छऊ नृत्य परियोजना के अंतर्गत नवप्रवेशी कलाकारों एवं छात्र-छात्राओं का प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में गुरु कुसमी पटनायक के मार्गदर्शन में सहायक गुरु रजतेंदु रथ तथा प्रशिक्षक गोपानंदु तांती, निवारण महतो, शंकु महतो एवं कमल कृष्ण साहू अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। नवप्रवेशी छात्रो में देवदास बेहरा, प्रियंका महतो, निशा कांडबुरु, श्रुति नायक शामिल है । प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को सरायकेला छऊ की विशिष्ट नृत्य शैली, अंग संचालन, शारीरिक मुद्राएँ, भावाभिव्यक्ति, अभिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.