सराईकेला, जुलाई 10 -- Saraikela News: राजनगर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर निर्वाचन आयोग पूरी तरह गंभीर है। अभियान में तेजी लाने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रखंडों में समीक्षा कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को एसडीओ अभिनव प्रकाश ने राजनगर प्रखंड कार्यालय में बीडीओ मलय कुमार और सेक्टर पदाधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों के साथ एसआईआर कार्य की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान एसडीओ ने गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण, ऑनलाइन डिजिटाइजेशन की प्रगति का आकलन किया। समीक्षा में पाया गया कि कई बीएलओ का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं है। अनेक बीएलओ ने अब तक 50 से भी कम गणना प्रपत्रों का ऑनलाइन डिजिटाइजेशन किया है। यह भी पढ़ें- एसआईआर की धीमी रफ्तार पर डीसी सख्त, लापरवाह कर्मियों पर होगी कार्रवाई जबकि कई क्षेत्रों में प्रपत्रों क...