Saraikela News: एनएच-220 पर बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराई, दो युवक घायल
सराईकेला, अक्टूबर 26 -- Saraikela News: राजनगर । हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच-220) पर बाघरायसाई गांव के पास सोमवार को सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गये। दोनों घायलों को पुलिस वाहन से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), राजनगर पहुंचाया गया। घटना सोमवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार, राजनगर थाना क्षेत्र के सिरियापोसी गांव निवासी गुलिया मार्डी (35) और मंगल हांसदा (22) मोटरसाइकिल से हाता की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाघरायसाई गांव के पास सामने से आ रहे एक वाहन को देखकर बाइक अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गयी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गये। घटना में गुलिया मार्डी के शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आयीं, जबकि मंगल हांसदा के पैर में चोट लगी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.