Saraikela News: एक दिवसीय मुख एवं दंत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
सराईकेला, अगस्त 7 -- Saraikela News: सरायकेला। गैर संचारी रोग विभाग की ओर से आमलोगों को बीमारियों से बचाने के लिए निरंतर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह एवं डीडीओ डॉ. कामिनी लता के कुशल निर्देशन में एक दिवसीय मुख एवं दंत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन एसएस हाईस्कूल चांडिल में किया गया। इस शिविर में 120 छात्राओं के मुंह और दांतों की जांच की गई। शिविर में उपस्थित विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. शानदार हसन रिजवी, डॉ. पूनम कुमारी ने छात्राओं के ओरल हेल्थ की स्क्रीनिंग की। डॉ. पूनम कुमारी ने उपस्थित सभी लोगों को ब्रश करने का सही तरीका (डेमो देकर) सिखाया। विशेषज्ञों ने बच्चों को दांतों की सही देखभाल, नियमित सफाई, स्वच्छता बनाए रखने, संतुलित आहार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, दंत रोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.