सराईकेला, सितम्बर 2 -- Saraikela News: राजनगर। राजनगर प्रखंड संसाधन केंद्र में नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले उल्लास साक्षरता पखवाड़े का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बीपीओ मरथा टोपनो की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र में चिन्हित असाक्षर लोगों को साक्षरता अभियान से जोड़ने और उनका पंजीकरण कराने को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। बीपीओ मारथा टोपनो ने कहा कि आगामी 3 सितंबर तक विशेष अभियान चलाकर प्रखंड क्षेत्र में चिन्हित असाक्षर लोगों का पंजीकरण कराया जाएगा। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को साक्षरता कार्यक्रम से जोड़ना है, ताकि उन्हें पढ़ने-लिखने के साथ-साथ दैनिक जीवन में आवश्यक ज्ञान एवं जानकारी प्राप्त करने में सक्षम बनाया जा सके। यह भी पढ़ें- उल्लास साक्षरता पखवाड़ा में अधिक से अधिक लो...