Saraikela News: उमंग के साथ महिलाओं ने सावन महोत्सव मनाया
सराईकेला, अगस्त 18 -- Saraikela News: खरसावां। प्रखंड के आमदा में महिलाओं ने सावन महोत्सव उमंग के साथ मनाया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सामूहिक रूप से नृत्य-संगीत का आनंद लिया। इस दौरान कई महिलाओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महोत्सव में मनोरंजन के लिए खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। बैलेंस ऑफ बैलून और म्यूजिकल चेयर जैसे खेलों में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खेलों के दौरान महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। सावन महोत्सव महिलाओं के लिए आपस में खुशियां बांटने और मनोरंजन करने का अवसर बना। महिलाओं ने कहा कि सावन का पवित्र महीना केवल उत्सव और उमंग का नहीं है, बल्कि यह भगवान शिव की आराधना, आत्मिक शांति और भारतीय सनातन परंपराओं से जुड़ने का अवसर है। यह भी पढ़ें- Latehar News: सावन के रंग में रंगा हरैया ठाकुरबाड़ी, महिलाओं ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.