Saraikela News: उदालखाम : धधकते अंगारों पर चले भक्त
सराईकेला, सितम्बर 21 -- Saraikela News: खरसावां, संवाददाता । खरसावां प्रखंड के आमदा पंचायत अंतर्गत उदालखाम गांव में तीन दिवसीय मां मनसा पूजा का आयोजन बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ । इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पूरे गांव में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा गया। मेले व पूजा की शुरुआत 17 सितंबर को पारंपरिक विधि-विधान के साथ हुई। इस दिन श्रद्धालुओं ने पवित्र नदी और तालाब से घट (बारी) लाकर मां मनसा की भव्य प्रतिमा के सामने स्थापित किया। इसके बाद रातभर मां मनसा की विशेष पूजा-अर्चना की गई। परंपरा के अनुसार, आधी रात को निसी पूजा के दौरान बकरे और बत्तख की बलि भी चढ़ाई गई। पूजा के दूसरे दिन, 18 सितंबर की रात को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक ''मनसा जात मंगल'' की शानदार प्रस्तुति दी, जिसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.