सराईकेला, नवम्बर 18 -- Saraikela News: सरायकेला, संवाददाता । आदर्श समाज नव निर्माण संघ, ईटाकुदर के तत्वावधान में आगामी 26 और 27 नवंबर को स्थानीय ईटाकुदर फुटबॉल मैदान में भव्य दो दिवसीय फुटबॉल खेल एवं सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को सफल बनाने को लेकर आयोजन समिति की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई, जिसमें तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता का सबसे बड़ा आकर्षण 27 नवंबर को होने वाला विशेष किन्नर फुटबॉल मैच होगा। यह रोमांचक मुकाबला चाईबासा एफसी बनाम सीकेपी (चक्रधरपुर) एफसी के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली शीर्ष आठ टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा । यह भी पढ़ें- Saraikela News: फुटबॉल : महिला वर्ग में ड्रेगेंन एफसी चाईबासा प्रथम प्रथम पुरस्कार 20...