Saraikela News: ईचा के ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर की 24.32 लाख से होगी मरम्मत
सराईकेला, अक्टूबर 19 -- Saraikela News: सरायकेला-खरसावां जिला परिषद की ओर से राजनगर प्रखंड के ईचा स्थित प्रसिद्ध व ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर की मरम्मत और सौंदर्यीकरण कराने की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है। क्षेत्र के इस महत्वपूर्ण और प्राचीन धार्मिक स्थल के जीर्णोद्धार के लिए जिला परिषद ने 24 लाख 32 हजार 700 रुपये की मंजूरी दी है। जानकारी के अनुसार, निविदा की प्रक्रिया पूरी होने और योग्य संवेदक के चयन के तुरंत बाद मंदिर परिसर में मरम्मत का काम धरातल पर शुरू कर दिया जाएगा। विभाग ने इस पूरे कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए 3 महीने की समय-सीमा तय की है। निर्धारित अवधि के भीतर ही संवेदक को रंग-रोगन और मरम्मत का काम खत्म करना होगा। ईचा स्थित यह प्राचीन रघुनाथ मंदिर कोल्हान क्षेत्र के सबसे महत्वपूर्ण और प्रमुख धार्मिक स्थलों में गिना जाता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.