Saraikela News: इको फ्रेंडली फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित
सराईकेला, जुलाई 11 -- Saraikela News: खरसावां। खरसावां के अशोका इंटरनेशनल स्कूल मारंगहातु शाखा कुचाई में आयोजित इको फ्रेंडली फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त जवान रामचंद्र सोय के हाथों प्रतिभागी छात्रों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत अशोका फाउंडेशन के सचिव एवं अशोका इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक सत्यनारायण प्रधान की ओर से रामचंद्र सोय को अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत करने के साथ हुई। रामचंद्र सोय ने छात्रों को शिक्षा का महत्व बताते हुए कहा कि शिक्षा जीवन से डर को दूर भगाती है। सफलता की राह दिखाती है। छात्र मन लगाकर पढ़ाई करें तो वे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने में सक्षम हैं। उन्होंने छात्रों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और पर्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.