सराईकेला, जुलाई 16 -- Saraikela News: सरायकेला। जिले का ऐतिहासिक रथ मेला गुरुवार से शुरू होने जा रहा है। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालु इसके साक्षी बनेंगे। मर्यादा और परंपरा के अनुसार, भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर मौसीबाड़ी के लिए प्रस्थान करेंगे। सरायकेला का यह रथ मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि इस क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है। सरायकेला रथ मेला का इतिहास सदियों पुराना है जो सीधे तौर पर यहां के तत्कालीन राजपरिवार से जुड़ा है। ओडिशा के पुरी की तर्ज पर ही सरायकेला के राजाओं ने इस रथयात्रा की शुरुआत की थी। आज भी यहां पुरी के जगन्नाथ मंदिर की तरह ही सभी रस्मों का पालन पूरी शुद्धता से किया जाता है। रथयात्रा के दिन आज भी राजपरिवार के सदस्य या मंदिर के प्रधान सेवक सोने की झाड़ू से ...