Saraikela News: आरएसएस ने रथ यात्रा पर किया शरबत वितरण
सराईकेला, जुलाई 18 -- Saraikela News: सरायकेला। महाप्रभु जगन्नाथ रथ यात्रा के पावन अवसर पर शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), की ओर से सराहनीय पहल की गई। संघ की ओर से सरायकेला नगर स्थित कंसारी टोला में शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी में रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं और आम राहगीरों को राहत पहुंचाने के लिए स्वयंसेवकों ने उत्साह पूर्वक शीतल शरबत का वितरण किया। इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से नगर सेवा प्रमुख पुलक, नगर शारीरिक प्रमुख रोशन और नगर व्यवस्था प्रमुख ललित उपस्थित थे। उनके साथ वरिष्ठ स्वयंसेवक मनोज पाणिग्रही, उमेश शुक्ला, गोकुल महतो, अभय समेत नगर के अन्य स्वयंसेवकों ने भी इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया। सेवा विभाग के इस प्रयास की स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने काफी सराहना की।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.