Saraikela News: आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 239 ग्रामीणों की हुई निःशुल्क जांच
सराईकेला, सितम्बर 17 -- Saraikela News: सरायकेला। जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष स्वास्थ्य शिविरों का बुधवार को आयोजन किया गया। शिविरों के माध्यम से 239 ग्रामीण एवं वयोवृद्ध लोगों को उनके घर के समीप ही निःशुल्क आयुष चिकित्सा, आवश्यक औषधियां और स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध कराया गया। शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को आयुष चिकित्सा पद्धति, नियमित योग एवं स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूक करना था। खरसावां प्रखंड के ग्राम चामरुडीह में वयोवृद्ध आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य रूप से बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित किया गया और 87 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यकतानुसार निःशुल्क औषधियां दीं। इस दौरान मरीजों के ब्लड प्रेशर (बीपी) और ब्लड शुगर की भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.