सराईकेला, अगस्त 26 -- Saraikela News: सरायकेला। जिले में मंगलवार को स्वास्थ्य जांच एवं आयुष चिकित्सा सेवाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से विभिन्न स्थलों पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष पहल के तहत स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से छात्रों एवं प्रशिक्षुओं को नियमित स्वास्थ्य जांच के साथ आयुष चिकित्सा पद्धति के माध्यम से आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी क्रम में मध्य विद्यालय, ब्रह्मकुटुंब में स्कूल हेल्थ कैंप आयोजित किया गया। आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. सैफी जोहेब के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में विद्यालय में अध्ययनरत 32 विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की गहन जांच की गई। जांच के बाद विद्यार्थियों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क होम्योपैथी दवाओं का वितरण किया गया और उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।वही...