सराईकेला, जुलाई 9 -- Saraikela News: सरायकेला। जिले में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य संवर्धन एवं योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को विभिन्न विद्यालयों में आयुर्विद्या हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। 258 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आवश्यकता के अनुरूप निःशुल्क औषधियों का वितरण एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया। योग प्रशिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया गया। नियमित योग के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई। उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कदमदिया में डॉ. डिंपल कुंकल द्वारा 51 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। योग प्रशिक्षक भवानी शंकर साहू ने योगाभ्यास कराया। शिविर के सफल संचालन में सहिया नीला पड़िहारी का सराहनीय सहयोग रहा। उत्क्रमित मध्य विद्यालय, दुधि में डॉ. सोन...