Saraikela News: आउटसोर्सकर्मियों ने उपायुक्त की बैठक का किया बहिष्कार, डीईओ से लगाई गुहार
सराईकेला, अक्टूबर 27 -- Saraikela News: जिला शिक्षा विभाग में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के सामने पिछले चार महीनों से मानदेय न मिलने के कारण गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वेतन भुगतान में लगातार हो रही देरी से नाराज कर्मियों ने सोमवार को उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में शामिल न होने का फैसला किया। कर्मचारियों ने इस बैठक से पहले ही जिला शिक्षा पदाधिकारी को एक पत्र सौंपकर अपनी अनुपस्थिति को एक मजबूरी बताते हुए शामिल होने में असमर्थता जताई थी। प्रभावित कर्मियों के अनुसार, एक तो उनका वेतन बेहद कम (अल्प मानदेय) है और ऊपर से समय पर भुगतान न होने के कारण दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करना व परिवार का भरण-पोषण करना पूरी तरह दूभर हो गया है। दुर्गा पूजा और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों के इस मौसम में भी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.