सराईकेला, सितम्बर 11 -- Saraikela News: सरायकेला। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बुरुडीह में नामांकन प्रक्रिया को लेकर गुरुवार को अभ्यर्थियों का आक्रोश सड़क पर फूट पड़ा। काउंसलिंग में कथित अनियमितता का गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने अभिभावकों के साथ मिलकर सरायकेला-खरसावां मुख्य मार्ग को बुरुडीह आईटीआई के समीप जाम कर दिया। गुरुवार को खरसावां का साप्ताहिक हाट होने के कारण मुख्य मार्ग पर पहले से ही वाहनों और लोगों की आवाजाही अधिक थी। दोपहर करीब 12:30 बजे आईटीआई के सामने सड़क जाम होने के बाद देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बस, ऑटो, बाइक सहित छोटे-बड़े वाहन जाम में फंस गए। यह भी पढ़ें- आईटीआई में नामांकन के लिए काउंसिलिंग आज करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहने से राहगीरों, वाहन चालकों और हाट आने-जाने ...