Saraikela News: आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
सराईकेला, जुलाई 10 -- Saraikela News: राजनगर। आंगनवाडी केंद्रों की व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सीडीपीओ और पर्यवेक्षिका ने निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों की उपस्थिति, पूरक पोषण आहार वितरण, विद्यालय पूर्व शिक्षा, स्वच्छता, अभिलेखों के संधारण, केंद्रों में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं की जांच की गई। निरीक्षण के क्रम में सेविकाओं,सहायिकाओं को केंद्रों का नियमित संचालन, बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं, शून्य से छह वर्ष तक के बच्चों को सभी विभागीय सेवाएं उपलब्ध कराने, पूरक पोषण आहार का नियमित वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी अभिलेखों को अद्यतन एवं व्यवस्थित रखने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने पोषण ट्रैकर पर बच्चों की शत-प्रतिशत ग्रोथ मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने, लंबाई और वजन का नियमित मापन करने, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.