Saraikela News: अस्पताल बना महिला स्वास्थ्य कर्मी का निजी डेरा
सराईकेला, सितम्बर 4 -- Saraikela News: सरायकेला। प्रखंड के टांगरानी ग्राम में जनहित और ग्रामीणों के स्वास्थ्य लाभ के लिए निर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (उपकेन्द्र-टांगरानी) इन दिनों विवादों के घेरे में है। यहां पदस्थापित एक महिला स्वास्थ्य कर्मी पर आरोप है कि सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए स्वास्थ्य केंद्र भवन को अनाधिकृत निजी निवास (डेरा) बना लिया है। इसके अलावा पेयजल आपूर्ति रोकने और ग्रामीणों को धमकी देने का भी आरोप लगा है। इस गैर-कानूनी आचरण को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और भूमिदाताओं के परिवारों में असंतोष और आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने ग्रामसभा कर इसका खुलकर विरोध करते हुए ज्ञापन मुख्यमंत्री, उपायुक्त, थाना प्रभारी, एसपी और राजनगर के बीडीओ को सौंपा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.