Saraikela News: अशोका इंटरनेशनल स्कूल में 'तरू भ्राता' कार्यक्रम: बच्चों ने खुद बनाई राखियां, पौधों को बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प
सराईकेला, अगस्त 27 -- Saraikela News: सरायकेला। अशोका इंटरनेशनल स्कूल में रक्षाबंधन के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए 'तरू भ्राता' (वृक्ष बंधु) कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नर्सरी से कक्षा नौवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने जूट, मौली धागे, सूखे पत्ते, दाल और बीज जैसी प्राकृतिक सामग्री से ईको-फ्रेंडली राखियां तैयार कीं।इसके बाद विद्यालय परिसर के बगीचे में विद्यार्थियों ने पेड़-पौधों को राखी बांधी और उनके नियमित पोषण, सिंचाई एवं सुरक्षा का संकल्प लिया। विद्यालय के निदेशक सत्यनारायण प्रधान ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित नहीं, बल्कि प्रकृति और जीवन की रक्षा का भी संदेश देता है। यह भी पढ़ें- Saraikela News: सेंट फ्रांसिस डी-सेल्स स्कूल की छात्राओं ने सदर अस्पताल के डॉक्टरों और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.