सराईकेला, अगस्त 16 -- Saraikela News: राजनगर। जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है। उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में उत्पाद विभाग की टीम ने राजनगर थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने अवैध शराब निर्माण के ठिकानों को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग को राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम-जनबानी एवं हनुमतबेड़ा में अवैध महुआ शराब बनाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर रविवार को टीम ने दोनों गांवों में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान शराब माफियाओं की ओर से संचालित की जा रही 4 अवैध चुलाई भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया。 यह भी पढ़ें- Saraikela News: राजनगर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4 चुलाई भट्ठियां ध्वस्तछापेमारी में ...